दिल्ली के रोहिणी में स्थित श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल केवल एक चिकित्सा संस्थान नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक जीवंत प्रतीक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम गुप्ता जावेरी जी के कुशल नेतृत्व और विज़न का ही नतीजा है कि आज देश की जनता को बिना किसी सरकारी सहायता के निर्मित इस 13 मंजिला भव्य और अत्याधुनिक चैरिटेबल अस्पताल की सौगात मिली है।

यह अस्पताल 21 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (OT), 7 विशाल ICU वार्ड और विश्व स्तरीय चिकित्सा तकनीकों से लैस है। हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर आर्थिक रूप से कमज़ोर और ज़रूरतमंद परिवारों तक उच्च स्तरीय एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। कोरोना काल के संकट से लेकर आज तक, इस संस्थान ने हज़ारों बेसहारा लोगों को नया जीवन देकर समाज में अपनी एक अमूल्य पहचान बनाई है। व्यापार और धर्म के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से कार्य करना ही हमारा परम संकल्प है।




